भारत की प्रमुख कार निर्माताओं में से एक Hyundai ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Ioniq 5 पेश की है। ग्राहक इस कार को कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके, 1 लाख रुपये की टोकन राशि के साथ बुक कर सकते हैं। Hyundai KONA EV के बाद भारत में Hyundai की यह दूसरी इलेक्ट्रिक SUV है। इंडियन मार्किट में Ioniq 5 का मुकाबला Kia EV6 और Mercedes-Benz EQB से होगा।

Hyundai की ये फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Hyundai Motor Group के Electric Global Modular Platform (eGMP) पर बनी है। eGMP प्लेटफॉर्म पर ही किआ मोटर्स की EV6 इलेक्ट्रिक कार बानी है।
ये भी पढ़िए – लॉन्च से पहले Maruti Jimny 5 door की फोटो हुई लीक – किमत लीक
पावर और रेंज

कंपनी ने Ioniq 5 के बारे में कुछ जानकारियां भी शेयर की हैं। कार में 72.6 kW की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो सिर्फ पांच मिनट के चार्ज से 100 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें एंटरटेनमेंट के लिए हाई-एंड ऑडियो स्पीकर और म्यूजिक सिस्टम है। यह कार केवल पांच सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है और ARAI द्वारा प्रमाणित इस कार की रेंज 631 किमी है।
फीचर्स

यह कार लेवल-2 ADAS फीचर्स से लैस है और इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 6 एयरबैग है। इसमें बोस साउंड सिस्टम और वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay भी दिया गया हैं।
ये भी पढ़िए – आज के समय कौन सी गाड़ी लेनी चाहिए – सीएनजी या पेट्रोल, डीजल
Hyundai Motor Group ने घोषणा की है कि उसका 2025 तक एक मिलियन इलेक्ट्रिक कारों को बेचने का लक्ष्य है। कंपनी को तब तक ग्लोबल इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्किट का 10 प्रतिशत हिस्सा बनाने की उम्मीद है।
यूरोपीय संघ और जापान 2030 के बाद पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों की बिक्री को अवैध रखने पर सहमत हुए हैं। इससे भविष्य में इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी, जिससे उपभोक्ताओं के लिए कीमतें कम होनी चाहिए।
ये भी पढ़िए – यह है सबसे महंगी रॉयल एनफील्ड बाइक – कीमत करीब 13 लाख
कीमत

कंपनीने अभी Ioniq 5 के कीमत के बारे मे कोई जानकारी नहीं दी है। Hyundai इस कार को ऑटो एक्सपो 2023 में लॉन्च कर सकता है और कंपनी उस टाइम इस कार के कीमत का भी खुलासा करेंगी। अंदाजा लगाया जा रहा है की इस कार की कीमत करीब 45 से 50 लाख के बिच हो सकती है।
ये भी पढ़िए – Ola S1 Vs Hero Vida V1 Pro – कौन सी है सबसे बेस्ट?
आपका दिन अच्छा हो!