इथेनॉल कार: इंडिया में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें एक बहुत बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतें को देखकर सारी कंपनिया इनका अल्टरनेटिव ढूंढने में लगी है। अभी पेट्रोल और डीजल का सबसे बड़ा अल्टरनेटिव इथेनॉल को माना जा रहा है और इंडिया में इथेनॉल से चलने वाली पहली कार भी लॉन्च हो गई है।
केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी ने 11 अक्टूबर को देश की पहली इथेनॉल से चलने वाली कार लॉन्च की और इस मौके पर उनके साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव भी उपस्थित थे। इस कार को महंगे पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के विकल्प में देख जा रहा है। केंद्र सरकार काफी दिनो से कार निर्माता कंपनियों को इथेनॉल से चलने वाली गाड़ी बनाने का दबाव बना रही थी।
यह भी पढ़ें – BMW i4 इलेक्ट्रिक कार की कीमत – 15 मिनट में फुल चार्ज
इथेनॉल वाली कार सिर्फ चलने में सस्ती नही होंगी, लेकिन इससे पर्यावरण में प्रदूषण भी कम होंगा। इथेनॉल को गन्ने से बनाया जाता हैं और गन्ने की खेती में इंडिया का नंबर दुनिया में सबसे ऊपर है। इसी लिए इंडिया में इथेनॉल का उत्पादन काफी बड़े पैमाने पर किया जा सकता है और इसके देश के किसानों को भी काफी ज्यादा फायदा मिलने वाला है।
इंडिया की पहली इथेनॉल कार लॉन्च हुई
यही कारण है कि केंद्र सरकार इथेनॉल पर काफी गंभीरता से ध्यान दे रही है। इथेनॉल के चलने वाली कारे जैसे की लॉन्च होंगी, तो इनकी डिमांड काफी ज्यादा बड़ने वाली है और इसे इथेनॉल की डिमांड भी काफी बड़ जाएंगी। इथेनॉल की डिमांड बड़ने से गन्ने की खेती करने वाला किसानों को अच्छा मुनाफा भी होंगा। इंडिया में टोयोटा ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत फ्लेक्सी-फ्यूल स्ट्रॉन्ग हायब्रिड इलेक्ट्रिक व्हेईकल (FFV-SHEV) को लॉन्च किया है।
यह भी पढ़ें – Top 6 Best AMT Cars Under 7 Lakhs in India
आपका दिन अच्छा हो!