भारत में लीडिंग एसयूवी निर्माता महिंद्रा ने घोषणा की है कि वह जल्द ही भारतीय बाजार में नए इलेक्ट्रिक वाहन पेश करेगी। कंपनी ने सोशल मीडिया पर यह ऐलान किया। आइए नए वाहनों के बारे में और जानें कि वे खरीद के लिए कब उपलब्ध होंगे।
महिंद्रा ने घोषणा की है कि वह भारत में इलेक्ट्रिक वाहन लाने जा रही है। कंपनी ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी पोस्ट की है। महिंद्रा ने सबसे पहले इन्हें यूके में महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप में पेश किया था, लेकिन अब कंपनी इन्हें यूके से भारत ला रही है।
कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया है। साथ ही लिखा है कि कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कार को 10 फरवरी 2023 को हैदराबाद में होने वाले Mahindra EV Fashion Festival में पेश करेगी। कंपनी की योजना हैदराबाद में एक ग्रैंड इवेंट में इन गाड़ियों को लेकर बड़ा ऐलान करने की है।
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि कंपनी हैदराबाद में एक इवेंट में कोडनेम XUV.E8, XUV.E9, BE.5, BE.7 और BE.9 नाम से इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश कर सकती है। XUV.E8 को XUV700 कार मॉडल के इलेक्ट्रिक वर्जन के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।
यहाँ भी पढ़िए- Union Budget 2023: पुराणी गाड़ियों को पूरी तरह रोड से हटाया जाएंगा
महिंद्रा ने इन इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण यूके में किया है। हमारे सोर्स के मुताबिक कंपनी ने इन्हें इंग्लो प्लेटफॉर्म पर बनाया है। दुनिया भर के प्रमुख वाहन निर्माता इस प्लेटफॉर्म का उपयोग अपनी कारों में कर रहे हैं, जैसे वोक्सवैगन, ऑडी, स्कोडा और अन्य।
महिंद्रा ने भारतीय बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV400 लॉन्च कर दी है। कंपनी ने 26 जनवरी से बुकिंग शुरू की थी और कुछ ही समय में 10,000 से ज्यादा बुकिंग पूरी हो चुकी है। कंपनी मार्च में XUV400 Electric की डिलीवरी शुरू कर सकती है।
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इलेक्ट्रिक वाहन पहले ही कई कंपनियों द्वारा पेश किए जा चुके हैं और मारुति जैसी कंपनियां जल्द ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही हैं। सरकार द्वारा पेश बजट में सस्ते इलेक्ट्रिक वाहनों की घोषणा के बाद नए व्हीकल पेश किए जा सकते हैं।
यहाँ भी पढ़िए- OLA ने ग्राहकों के लिए दो सब्स्क्रिप्शन्स प्लान लॉन्च किए, जाने क्या है
–आपका दिन अच्छा हो–