महिंद्रा ने XUV400 इलेक्ट्रिक को इंडिया में अनरीविल कर दिया

महिंद्रा ने आखिर कार अपनी नई इलेक्ट्रिक C-SUV ‘Mahindra XUV400 को अनरीविल कर दिया। महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक कार के प्राइस के अलावा लगभग सभी फीचर्स भी बता दिए है। महिंद्रा इस नई XUV400 इलेक्ट्रिक को जनवरी 2023 में लॉन्च करेंगी और उसी टाइम कंपनी इसकी प्राइस और वेरिएंट भी बताएंगी।

महिंद्रा के इस नई XUV400 में 39.4 kW का बैटरी पैक दिया है और यह बैटरी पैक डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ है। XUV400 की इलेक्ट्रिक मोटर 145 bhp की पावर और 310 Nm का पिक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होंगी। इस मोटर के साथ XUV400 महज 8.3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा होंगी।

महिंद्रा दावा कर रही है की यह इलेक्ट्रिक C-SUV एक बार फुल चार्ज होने पर 456 किलोमीटर तक की रेंज देना। महिंद्रा इस नए XUV400 में फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया है। इस इलेक्ट्रिक कार को 50 kW DC फास्ट चार्जर से महज 50 मिनट में 80% तक चार्ज किया जा सकता है। जबकि घरेलू चार्जर से इस कार को फुल चार्ज होने में 13 घंटे का समय लगता है।

यह भी पढ़ें – धूप के दिनों में दोपहर को रास्ते पर पानी क्यों दिखाई देता है?

XUV400 के डिजाइन की बात करे तो, यह XUV300 का ही एक इलेक्ट्रिक वर्जन है। लेकिन नई XUV400 में कई बदलाव किए गए है। नई XUV400 की लंबाई को बढ़ाया गया है, अब ये 4 मीटर से थोड़ी ज्यादा बड़ी है। XUV400 की लंबाई 4200mm और चौड़ाई 1821mm हैं और व्हीलबेस 2600mm है। नई XUV400 की लंबाई बड़ने से इसमें ज्यादा लेगरूम और बूटस्पेस मिलेंगे।

XUV400 के एक्सटीरियर में भी अभी बड़े बड़े बदलाव किए गए है। नई XUV400 के हेडलाइट, टेललाइट, रूफ, लोगो और फ्रेट बंपर में कॉपर इंसर्ट दी गई है। फ्रेट में रेडिएटर ग्रिल के बजाए प्लास्टिक इंसर्ट दिया गया है। XUV400 में हेडलाइट के साथ ही डे टाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं, लेकिन इसमें फॉग लैंम्प्स नही दिए है। इसका बूट स्पेस 378 लीटर का है और XUV400 में 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स दिए है।

XUV400 का इंटीरियर भी काफी हद तक XUV300 जैसा है। XUV400 के फीचर्स की बात करे को, इसमें 7.0 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है जो एंड्रॉयड ऑटो और अप्लाई कर प्ले को सपोर्ट करता है। इसके अलावा इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, ऑटो हेडलाइट, पावर फोल्डेबल विंग मिरर, रेन सेंसिंग वाइपर और 3 ड्राइव मोड जैसे 60 प्लस कार कनेक्टेड फीचर्स दिए है।

XUV400 सेफ्टी के मामले में भी बेस्ट इन सेगमेंट रहने वाली है। XUV400 में 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड एसिस्ट, हिल डिसेंट एसिस्ट जैसे कही सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे।

नई महिंद्रा XUV400 में पाच कलर ऑप्शन मिलेंगे जिसमे एवरेस्ट व्हाइट, ब्लू, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक, इंफिनिटी ब्लू कलर शामिल है और इसके अलावा XUV400 ड्यूल टोन कलर का ऑप्शन भी मिलेंगे जिसपर सैटिन कॉपर फिनिशन मिलेंगी। महिंद्रा अभी XUV400 की प्राइस और वेरिएंट की जानकारी नहीं दी है।

आपका दिन अच्छा हो!

Adminsahil
Adminsahilhttps://www.vehiclemech.in
My name is Sahil Pathan and I have done a diploma course in mechanics and I am very much fond of vehicles since childhood. I watch only car shows on TV too. I have very good knowledge of cars and bikes, that's why I have created this blog.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Post

Stay Connected

116,547FansLike
120,542FollowersFollow
15,608FollowersFollow
215,302SubscribersSubscribe

Latest Articles

Must Read