Tata Motors ने Global EV Day पर अपनी अगली इलेक्ट्रिक कार Tiago को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की घोषणा की है. टाटा की नई टियागो इलेक्ट्रिक 28 सितंबर को भारत में लॉन्च होने जा रही है. लॉन्च होने पर Tiago भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार हो सकती है.
Tiago Tata की एंट्री-लेवल ICE हैचबैक है और Tata की एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार भी हो सकती है. टाटा टियागो ईवी भारत की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक कार होने वाली है। Tata Tiago कंपनी के पोर्टफोलियो में Tigor EV से नीचे रहने वाली है.
यह भी पढ़ें – लॉन्च से पहले ही टाटा टियागो इलेक्ट्रिक की कीमत लीक हुई।
टाटा मोटर्स ने अभी तक टियागो इलेक्ट्रिक के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन टियागो इलेक्ट्रिक टिगोर ईवी के साथ अंडरपिनिंग और मैकेनिकल साझा कर सकती है।
Tata Motors ने Tigor EV को PV सेगमेंट में 2021 में लॉन्च किया गया था। Tata Motors पहले से ही Tigor EV और Nexon EV को भारतीय बाजार में बेचती है। Tigor EV एक कॉम्पैक्ट सेडान है और Nexon EV एक कॉम्पैक्ट SUV है और Tiago EV एक हैचबैक होने वाली है है.
Tiago Electric को Tata की Ziptron तकनीक द्वारा संचालित किया जा सकता है, जिसका उपयोग Tigor EV और Nexon EV में किया जाता है। ज़िपट्रॉन तकनीक Xpres-T तकनीक की तुलना में अधिक उन्नत है। कमर्शियल सेगमेंट में Xpres-T तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है।
यह भी पढ़ें – रॉयल एनफील्ड की यह 5 बाइक्स जल्द ही लॉन्च होने वाली है
आपका दिन अच्छा हो!