टाटा टियागो ईवी लॉन्च हो गई – कीमत 8.49 लाख

टाटा टियागो ईवी: टाटा मोटर्स ने इंडिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। इंडिया में फेस्टिवल सीजन चल रहा है और इसी बीच टाटा ने अपनी एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार टियागो ईवी को लॉन्च कर दिया है। इंडिया के इलेक्ट्रिक सेगमेंट में टाटा एक तरफा राज करता है और अब टाटा ने देश की पहली इलेक्ट्रिक हैचबैक कार भी लॉन्च कर दी है जिससे टाटा इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी पकड़ और मजबूत करेगा। टाटा टियागो ईवी को लेकर इंडिया में कही महीनो से काफी क्रेज देखने को मिल रहा था। आखिलकार कंपनीने काफी किफायती कीमत पर इसे लॉन्च किया है।

यह भी पढ़ें – मारुती सुजुकी ग्रैंड विटारा – कीमत, फीचर्स, माइलेज

बैटरी और रेंज

टाटा इस नई टियागो ईवी में काफी दमदार फीचर्स ऑफर करता है। कंपनीने इस इलेक्ट्रिक कार में 24kWh का बैटरी पैक दिया है, जो फुल चार्ज में करीब 315 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करने में सक्षम है। इसी के साथ कंपनीने 19.2kWh की एक छोटी बैटरी पैक का ऑप्शन भी दिया है, जो फुल चार्ज में करीब 250 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करने में सक्षम है। टाटा ने नई टियागो ईवी में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ फ्रंट व्हील ड्राइव सेटअप दिया है, जो टिगोर ईवी में भी है।

इंजन और चार्जिंग टाइम

टाटा ने नई टियागो ईवी में एक पॉवरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी है, जो 74.7 पीएस की पॉवर और 170 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। टाटा मोटर्स ने दावा किया है की इस कार की बैटरी महज 56 मिनट में 80 फीसदी चार्ज होती है। नई टियागो ईवी महज 5.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर तक की रफ्तार पकड़ लेती है। इसके अलावा टाटा ने टियागो ईवी में क्रूज कंट्रोल, मल्टीपल री-जेन मोड जैसे एडवांशन फीचर्स भी दिए है।

यह भी पढ़ें – BMW i4 इलेक्ट्रिक कार की कीमत – 15 मिनट में फुल चार्ज

कीमत

जब से टाटा मोटर्स ने कंफर्म किया था की टियागो का इलेक्ट्रिक वर्जन आने वाला है तब से अंदाजा लगाया जा रहा था कि यह इंडिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार होने वाली है। टाटा टियागो ईवी के कीमत का भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस कार की कीमत करीब 10 लाख हो सकती है। लेकिन कंपनीने इसे महज 8.49 लाख रुपए की एक्सशोरूम शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया और इसके टॉप वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत 11.79 लाख रुपए तक जाती है।

VersionsEx-Showroom price
Tiago EV XE Medium Range8.49 Lakh
Tiago EV XT Medium Range9.09 Lakh
Tiago EV XT Long Range9.99 Lakh
Tiago EV XZ Plus Long Range10.79 Lakh
Tiago EV XZ Plus Tech LUX Long Range11.29 Lakh
Tiago EV XZ Plus Long Range Fast Charger11.29 Lakh
Tiago EV XZ Plus Tech LUX Long Range Fast Charger11.79 Lakh

बुकिंग डिटेल्स

टाटा टियागो ईवी की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली है और कंपनी इस इलेक्ट्रिक कार की डिलिवरी जनवरी 2023 से शुरू करने वाली है। टाटा ने आपने जुने ग्राहकों के लिए इस कार के 2 हजार यूनिट को आरक्षित रखा है। टिगोर ईवी अभी तक टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार थी लेकिन अब टियागो ईवी टाटा की और इंडिया की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है। इंडिया में सभी बड़ी कार निर्माता की इलेक्ट्रिक कार 20 लाख से ऊपर की है।

टियागो ईवी टाटा की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। टाटा ने इसे पहले नेक्सॉन ईवी और टिगोर ईवी को इंडिया में लॉन्च किया है। टाटा आने वाली 4 साल में और 7 इलेक्ट्रिक कारे लॉन्च करने वाला है। टाटा का लक्ष था की वो 2026 तक 10 इलेक्ट्रिक कारे इंडिया में लॉन्च करेंगे। अभी तक टाटा में इंडिया में नेक्सॉन ईवी, टिगोर ईवी और टियागो ईवी ये तीन कार लॉन्च की है और 7 कारे बाकी है जो अगले 4 साल में लॉन्च होने वाली है।

यह भी पढ़ें – 5 कम बजट वाली इंडिया की सबसे बेस्ट एडवेंचर बाइक

यह भी पढ़ें – Strom R3 Electric car – Price 4.5 lakhs and range 200 km

आपका दिन अच्छा हो!

Adminsahil
Adminsahilhttps://www.vehiclemech.in
My name is Sahil Pathan and I have done a diploma course in mechanics and I am very much fond of vehicles since childhood. I watch only car shows on TV too. I have very good knowledge of cars and bikes, that's why I have created this blog.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Post

Stay Connected

116,547FansLike
120,542FollowersFollow
15,608FollowersFollow
215,302SubscribersSubscribe

Latest Articles

Must Read