VehicleMech

इंडिया की एक IT कंपनी ने कर्मचारी को करोड़ों की लग्जरी कार गिफ्ट की

On 04 Feb 23, By Sahil

एक तरफ जहां मेटा, गूगल और अमेजन जैसी टेक दिग्गज कंपनियां कर्मचारियों को निकाल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ भारत की एक आईटी कंपनी अपने कर्मचारियों को इनाम के तौर पर कार दे रही है।

जी हां, इंडिया की एक कंपनी कर्मचारियों को लग्जरी कार गिफ्ट कर रही है। कंपनी का नाम 'त्रिध्या टेक' है और यह अहमदाबाद (गुजरात) में स्थित है। 

कंपनी ने अपने 13 कर्मचारियों को कार गिफ्ट कर उनकी सराहना की है। त्रिध्या टेक में कई सालों से काम कर रहे कर्मचारियों को कार गिफ्ट की गई।

आईटी कंपनी "त्रिध्या टेक" ने हाल ही में अपना पांचवां स्थापना दिवस मनाया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर रमेश मारंड ने इस मौके पर आपने कर्मचारियों से बातचीत करी। 

इस बातचीत में रमेश मारंड ने कहा कि त्रिध्या टेक ने पांच साल में जो छलांग लगाई है, उसके पीछे कर्मचारियों की कड़ी मेहनत है।

मारंड ने कहा कि कंपनी की स्थिति यह है कि वह जो प्रॉफ़िट्स कमाती है उसे कर्मचारियों के बीच बांटा जाए। त्रिध्या टेक डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से संबंधित सेवाएं प्रदान करता है।

पांच साल पहले, कंपनी शुरू हुई थी और संस्थापक और मैनेजमेंट इसके प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। लोग वास्तव में खुश होते हैं जब उनकी कड़ी मेहनत के लिए उनकी सराहना की जाती है।

कंपनी कर्मचारियों के साथ कुछ प्रॉफ़िट्स शेयर करती है, जिससे वे भी खुश होते हैं। और फिर उन्हें और मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।

ध्रुव पटेल, जो शुरुआत से ही कंपनी से जुड़े हुए हैं, कहते हैं कि मैनेजमेंट ने कंपनी में योगदान के लिए कर्मचारियों की सराहना करने में कभी पीछे नहीं हटे।