VehicleMech

ये सबसे बेस्ट 'मेड इन इंडिया' इलेक्ट्रिक बाइक है 

एक नई बाइक निर्माता कंपनी Ultraviolette Automotive ने बाजार में अपना कदम रख दिया है। Ultraviolette Automotive ने हाल ही में अपनी हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक Ultraviolette F77 लॉन्च की है।

कंपनी ने इस बाइक को स्टैंडर्ड और लिमिटेड एडिशन वर्जन में लॉन्च किया है। कंपनी द्वारा इस बाइक के लिए बुकिंग खोलने के महज 2 घंटे के अंदर ही कंपनी ने लिमिटेड एडिशन की सभी 77 यूनिट्स बेच दी हैं।

Ultraviolette F77 का लिमिटेड वर्जन स्टैण्डर्ड वर्जन की तुलना में एक अलग डिजाइन और ज्यादा पावर के साथ आता है। इसकी कीमत भी स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा है।

Ultraviolet F77 तीन वेरिएंट्स Standard, Recon और Limited Edition में आता है। Standard की कीमत 3.80 लाख  और  Recon की कीमत 4.55 लाख और Limited Edition की कीमत 5.50 लाख है।

Ultraviolet F77 के स्टैण्डर्ड वर्शन में 27 kW (36.2 bhp) इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 7.1 kWh बैटरी से लैस है और इसकी रेंज 206 किमी है। 

Ultraviolet F77 के Recon वर्शन में 29 kW (38.9 bhp) की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 10.3 kWh बैटरी से लैस है और इसकी रेंज 307 किमी है। 

Ultraviolet F77 के लिमिटेड वर्शन में 30.2 kW (40.5 bhp) की इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो 10.3 kWh बैटरी से लैस है और इसकी रेंज 307 किमी है। 

तीनों बाइक्स में फिक्स बैटरी का इस्तेमाल किया गया है। जिसे बाइक से निकालकर चार्ज नहीं किया जा सकता है। तीनो बाइक की टॉप स्पीड 147 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

बाइक में ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक तीन राइड मोड हैं। F77 बैटरी पर कंपनी 8 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है। सामान्य एसी चार्जर से इस बाइक को फुल चार्ज होने में 7-8 घंटे लगते है।

फास्ट चार्जर से यह बाइक एक घंटे के चार्ज में 35 किमी तक चल सकती है। इसमें एक बूस्ट चार्जर विकल्प भी मिलता है, जो बाइक को 75 किमी की रेंज के लिए सिर्फ 1.5 घंटे में चार्ज करता है।

Ultraviolette F77 Limited Edition का पावर आउटपुट भी काफी प्रभावशाली है। यह इलेक्ट्रिक बाइक 40.2 bhp की पावर और 100 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार महज 2.8 सेकंड पकड़ती है।