BYD Atto 3  vs  MG ZS 

हाल ही में चीनी कार निर्माता कंपनी BYD ने भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक कार BYD Atto 3 लॉन्च की है। इस कार को बहुत ही कम समय में ग्राहकों का अच्छा रिस्पोंस मिला।

अब इस कार की तुलना MG ZS से की जा रही है। इस कार से तुलना की वजह यह है कि MG ZS ने भारत में एक प्रीमियम मिड-साइज़ EV है और हाल ही में Atto 3 को भी इसी सेगमेंट में लॉन्च किया गया।

BYD Atto 3 की लंबाई 4,445mm है और MG ZS EV की लंबाई 4314mm है। ZS EV चौड़ाई में BYD Atto 3 से छोटा है।

MG ZS EV की चौड़ाई 1809 mm है और  Atto 3 की चौड़ाई 1875 mm है। ZS EV का व्हीलबेस 2498 मिमी और Atto 3  का 2720 मिमी है।

BYD Atto 3 60.48kWh बैटरी पैक के साथ आता है। जो इस EV को 521km की ARAI रेंज देता है, जो काफी ज्यादा इम्प्रेस्सिव है।

हाल ही में MG ने ZS EV का फेसलिफ्ट लॉन्च किया, जो 50.3kWh बैटरी पैक के साथ आती है और यह EV 461km की रेंज देने में सक्षम है।

BYD Atto 3 और MG ZS दोनों ही पावरफुल इलेक्ट्रिक कार हैं। हालाँकि, MG ZS की इलेक्ट्रिक मोटर 176 hp और 280 Nm जनरेट करती है और Atto 3 की  201 hp और 310 Nm जनरेट करती है।

BYD Atto 3 में ADAS लेवल 2, स्विचेबल टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जिंग, एंबियंट लाइटिंग, पावर फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट, 360-डिग्री कैमरा, 7 एयरबैग और बहुत कुछ है।

MG ZS में पैनोरमिक सनरूफ, नई LED लाइटिंग, बड़ी टचस्क्रीन, ऐप्स के साथ कनेक्टेड कार टेक, 360-डिग्री कैमरा, 6 एयरबैग और भी बहुत कुछ है।

ZS EV की कीमत 22.5 लाख से शुरू होती है और 26.5 लाख तक जाती है। Atto 3 की कीमतों की घोषणा अभी नहीं होइ है, लेकिन इसके अधिक महंगे होने की उम्मीद है। क्योंकि यह कार बड़ी है और ज्यादा फीचर्स हैं।