VehicleMech

Tata Nexon EV की बादशाहत खत्म करने आई नई Citroen C3 EV - जाने कीमत और फीचर्स

On 13 Dec, By Sahil

सिट्रोएन जल्द ही भारतीय बाजार में अपने C3 का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने वाली है। इस खबर की पुष्टि कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट ने की है।

C3 इलेक्ट्रिक को अगले साल जनवरी में लॉन्च किया जाएगा। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों के लिए यह कार एक नए विकल्प के रूप में उभरेगी।

इस कार के फीचर्स और अन्य डिटेल्स का खुलासा होना अभी बाकी है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इसमें कई आधुनिक फीचर देगी।

C3 EV को 30.2kWh बैटरी पैक के साथ पेश किया जा सकता है। जो इस कार के लिए काफी दमदार होगा। यह कार फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। 

Citroen C3 Ev में अच्छी रेंज होने की भी उम्मीद है, जो लगभग 300 किलोमीटर या उससे अधिक हो सकती है।

लुक्स या स्टाइलिंग की बात करें तो C3 EV पेट्रोल C3 से ज्यादा नहीं बदलेगी। इसमें मामूली बदलाव की उम्मीद है। गियरबॉक्स में बदलाव को छोड़कर बाकी इंटीरियर लगभग समान होंगे।

C3 EV को पेट्रोल की तुलना में थोड़े प्रीमियम बदलाव के साथ अधिक कीमत पर पेश किए जाने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये हो सकती है।

C3 Electric का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई Tata Tiago EV से होगा। अभी Tata Tiago EV इलेक्ट्रिक मार्किट में एक तरफ़ा करती है।