VehicleMech

Royal Enfield तो गयो, Hero ने लॉन्च करी टूरिंग बाइक

On 22 Dec, By Sahil

भारत की प्रमुख टु व्हीलर निर्माता Hero MotoCorp ने 200cc सेगमेंट में एक नई टूरिंग बाइक लॉन्च की है। इस बाइक का नाम Hero XPulse 200T4V है।

इस बाइक में हीरो ने नए कलर ऑप्शन भी दिए हैं, जिसमे स्पोर्ट्स रेड, मैट फंक लाइम येलो और मैट शीट गोल्ड कलर ऑप्शन में आती है। 

इसमें कंपनी ने 200 सीसी का फोर वॉल्व ऑयल कूल्ड इंजन दिया है, जो 19.1 PS की पावर और 17.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है और इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

हीरो ने बाइक को इस तरह डिजाइन किया है कि इसे तेज गति से चलाया जा सकता है। हीरो मोटोकॉर्प ने इस बाइक के डिजाइन को भी अपडेट किया है। 

इसमें फुल एलईडी हेडलैंप है और बाइक पर क्रोम का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में कलर्ड वाइज़र, फ्रंट फोर्क स्लीव्स, और कलर्ड सिलिंडर हेड भी है। 

सीट को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि राइडर लंबी यात्रा पर भी आराम महसूस कर सकता है।

टूरिंग बाइक होने के कारन इसमें टेक्नोलॉजी का ध्यान रखा गया है। बाइक में फुल डिजिटल एलसीडी क्लस्टर दिया गया है, ताकि लंबी यात्रा के दौरान राइडर को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

फीचर्स 

इसके साथ ही बाइक में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी भी मिलती है। यह फीचर स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के बाद कॉल अलर्ट और नेविगेशन प्रदान करता है।

फोन को बाइक के अंडर सीट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। गियर इंडिकेटर और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ भी दिया गया है।

मुंबई में इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.25 लाख है। पिछली X-Pulse 200T की एक्स-शोरूम कीमत 1.24 लाख थी।

कीमत