VehicleMech

इंडियन आर्मी ने Gypsy को निकला और Scorpio को ऐड करा

On 11 Jan 23, By Sahil

भारतीय सेना जल्द ही Mahindra Scorpio SUV को अपने वाहनों के बेड़े में शामिल करेगी। इंडियन आर्मी ने महिंद्रा को स्कॉर्पियो क्लासिक के 1,470 यूनिट का आर्डर दिया है। 

सेना ने महिंद्रा को स्कॉर्पियो क्लासिक ने पुराने मॉडल का आर्डर दिया है, क्योंकि यह सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर अनुकूल है।

महिंद्रा द्वारा ट्वीट की गई तस्वीर में पुरानी स्कॉर्पियो नजर आ रही है। SUV का डिज़ाइन इसके पुराने एलॉय व्हील्स और Mahindra के लोगो से स्पष्ट होता है। 

आर्मी स्पेक मॉडल में विंडशील्ड के दोनों साइड ने वर्टिकल टेल लाइट्स पर प्लास्टिक पैनल, 4WD तकनीक और एक टोइंग हिच भी मिलते हैं।

आर्मी-स्पेक महिंद्रा स्कॉर्पियो के इंटीरियर में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ग्रे और ब्लैक कलर के इंटीरियर हैं।

सोल्जर टचस्क्रीन के माध्यम से कई अलग-अलग फीचर्स को कण्ट्रोल कर सकते है। इसके अलावा स्कॉर्पियो में और क्या फीचर्स होंगे इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

सेना के बेड़े में शामिल होने वाली स्कॉर्पियो एक पुराना मॉडल है और इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन है जो 140 हॉर्स पावर जनरेट करती है। 

इस इंजन को 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है। नई स्कॉर्पियो क्लासिक में 2.2 लीटर डीजल इंजन भी है, जो 130 हॉर्स पावर जनरेट करता है। 

भारतीय सेना वर्तमान में Tata Xenon पिकअप, Tata Safari Storme और Maruti Suzuki Gypsy का उपयोग करती है। 

सेना के अधिकारी मारुति सुजुकी जिप्सी को पसंद करते हैं क्योंकि यह विशेष रूप से रग्गेड और रिलाएबल है। 

मार्च 2022 में जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय सेना धीरे-धीरे स्कॉर्पियो सहित अपने जिप्सी वाहनों को बदलने की सोच रही है।

इंडियन आर्मी अपने बेड़े में इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने के बारे में सोच रही है। वायु सेना ने कुछ दिन पहले अपने बेड़े में 12 नेक्सॉन ईवी ऐड करे है।