VehicleMech

Hyundai की नई कार पांच मिनट के चार्ज से देती 100 Km की रेंज

On 23 Dec, By Sahil

भारत की प्रमुख कार निर्माताओं में से एक Hyundai ने अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Ioniq 5 पेश की है। 

Hyundai KONA EV के बाद भारत में Hyundai की यह दूसरी इलेक्ट्रिक SUV है।

ग्राहक इस कार को कंपनी की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके, 1 लाख रुपये की टोकन राशि के साथ बुक कर सकते हैं।

Hyundai की ये फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Hyundai Motor Group के Electric Global Modular Platform (eGMP) पर बनी है।

कार में 72.6 kW की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो सिर्फ पांच मिनट के चार्ज से 100 किलोमीटर की रेंज दे सकती है।  

यह कार केवल पांच सेकंड में 0-100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है और ARAI द्वारा प्रमाणित इस कार की रेंज 631 किमी है।

यह कार लेवल-2 ADAS फीचर्स से लैस है और इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 6 एयरबैग है। 

इसमें बोस साउंड सिस्टम और वायरलेस Android Auto/Apple CarPlay भी दिया गया हैं।

कंपनीने अभी Ioniq 5 के कीमत के बारे मे कोई जानकारी नहीं दी है। अंदाजा लगाया जा रहा है की इस कार की कीमत करीब 45 से 50 लाख के बिच हो सकती है। 

इंडियन मार्किट में Ioniq 5 का मुकाबला Kia EV6 और Mercedes-Benz EQB से होगा।