Yamaha ने MT 15 का नया दमदार मॉडल लॉन्च किया, जाने फीचर्स और कीमत

Publish On 14/02/2023, By Adminsahil

Yamaha कंपनी ने भारत में MT-15 का नया मॉडल V2.0 डीलक्स लॉन्च कर दिया है। 

ये लोकप्रिय नेकेड स्पोर्ट्स बाइक 1 अप्रैल, 2023 से BD-2 एमीशन नॉर्म्स के साथ बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। 

आइए जानते हैं इस नए एमटी-15 मॉडल की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन क्या है।

MT-15 V2 डीलक्स अब मैटेलिक ब्लैक, आइस फ्लू-वर्मिलियन, सियान स्टॉर्म और रेसिंग ब्लू के साथ-साथ मौजूदा रंगों में उपलब्ध होगा।

यामाहा एमटी-15 वी2 डीलक्स में अब ड्यूल चैनल एबीएस स्टैण्डर्ड रहने वाला है, जो इसके ब्रेकिंग प्रदर्शन को बढ़ाता है।

MT-15 V2 डीलक्स यामाहा के प्रसिद्ध लिक्विड-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व 155cc फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन के साथ वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) सिस्टम के साथ आता है।

 यह इंजन 10,000rpm पर 18.4PS का पीक पावर आउटपुट और 7,500rpm पर 14.2Nm का पीक टॉर्क आउटपुट देता है।

यह इंजन असिस्ट और स्लिपर क्लच के साथ स्लीक-शिफ्टिंग 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

Yamaha MT 15 V2 डीलक्स बाइक को मैटेलिक ब्लैक कलर में 1,68,400 रुपये में ऑफर कर रही है।