Palm Tree
Palm Tree

टोल प्लाजा वाले 10 सेकंड और 100 मीटर के नियम का पालन न करें तो क्या करें?

By Adminsahil, On 30/12/2022

लोगों को सफर के दौरान टोल बूथों पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। टोल बूथ पर 100 मीटर पीली लाइन का नियम है, लेकिन अभी तक इसका पालन नहीं होता था।

ऐसा ही एक नियम 10 सेकंड का है। 10 सेकंड के बाद आपको बिना टोल लिए छोड़ना होता है। NHAI ने मई 2021 में टोल बूथों के लिए यह गाइडलाइंस जारी की थी।

इसका मकसद टोल प्लाजा पर वाहनों के वेटिंग टाइम को कम करना था। नियम है कि वाहनों की कतार 100 मीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए।

लेकिन अगर टोल बूथों पर इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो क्या होगा? यह सवाल सबके मन में है। क्योंकि इन दोनों नियमों का आज तक पालन नहीं किया गया है।

टोल बूथ पर इस बारे में पूछे जाने पर उन्हें भद्दे और गाली-गलौज वाले जवाब दिए जाते हैं, जिससे वाहन चालक सवाल के बजाय टोल चुकाना पसंद करते हैं।

फास्टैग के आने के बाद से टोल प्लाजा पर वेटिंग टाइम काफी कम हो गया है। FASTag को टोल बूथों पर भ्रष्टाचार और यातायात की भीड़ को रोकने के लिए पेश किया गया था। 

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर 10 सेकेंड से ज्यादा रुकें या 10 सेकेंड से ज्यादा समय लगने पर वाहन बिना टोल टैक्स चुकाए आगे बढ़ सकता है।

क्या नियम हैं?

टोल प्लाजा पर 100 मीटर से अधिक लंबी वाहनों की कतार नहीं होनी चाहिए और यातायात निर्बाध रूप से चलता रहना चाहिए।

कतार 100 मीटर से अधिक होने पर बिना टोल चुकाए वाहनों को गुजरने दिया जाएगा। प्रत्येक टोल लेन में टोल बूथ से 100 मीटर की दूरी पर एक पीली लाइन होनी चाहिए।

अगर इन नियमो पालन नहीं किया जाये तो आप NHAI की ऑफिसियल वेबसाइट https://nhai.gov.in/ पर जाकर इसकी कम्प्लेन कर सकते।