VehicleMech

1983 के Bullet की कीमत में अब 5G फोन भी नहीं आता

On 03 Jan 23, By Sahil

Royal Enfield Bullet अब सचमुच रॉयल हो रही है। एक तो इसका माइलेज इतना कम है कि इसे पेट्रोल की मौजूदा कीमत पर अफ़्फोर्ड करना कोई आसान काम नहीं है। 

Bullet की अब कीमत इतनी ज्यादा है कि नया खरीदने के लिए डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च करने पड़ते हैं। फिर भी यह दमदार बाइक लाखों लोगों के जेहन में है। 

भले ही कंपनी ने समय के साथ बाइक में बदलाव किया हो, लेकिन इस बात का ख्याल रखा है कि इसका ओरिजिनल लुक पहले जैसा ही रहे। 

सोशल मीडिया पर रॉयल एनफील्ड बुलेट का एक बिल वायरल हो रहा है। इस बिल की रकम देखकर कई लोग हैरान रह जाते हैं। 

बेशक यह किस्सा तब का है जब पेट्रोल भी चंद रुपये में मिल जाता था। एक आदमी ने 1986 में एक बुलेट खरीदी थी, पुराने कागजात खंगालने पर उसे यह बिल मिला। 

पुराने दिनों को याद करते-करते उसने उस टाइम के Bullet की कीमत देखी और वो कीमत देख हैरान रहा। इतने सालो में Bullet की कीमत कहा से कहा पहुच गई। 

इस बिल में बुलेट की ऑन रोड कीमत 18,700 रुपए है। आज Bullet की कीमत दस गुना बढ़ गई है। यह बिल 36 साल पुराना है। 

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 स्टैंडर्ड मॉडल का यह बिल झारखंड की संदीप ऑटो कंपनी ने जारी किया था। 1986 में, इसे केवल एनफील्ड बुलेट कहा जाता था। 

तब भी बाइक बहुत लोकप्रिय थी और एक विश्वसनीय मोटरसाइकिल मानी जाती थी। भारतीय सेना मेंभी Bullet का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता था।