VehicleMech

शाहरुख खान ने लॉन्च करि हुंडई की दमदार इलेक्ट्रिक कार 

On 11 Jan 23, By Sahil

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में दो साल बाद ऑटो एक्सपो 2023 की शुरुआत हुई है। आज से शुरू हुए इस ऑटो एक्सपो में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान ने हिस्सा लिया। 

शाहरुख खान ने Hyundai की EV कार की लॉन्चिंग में हिस्सा लिया था। Hyundai ने इस खास कार का नाम Ioniq 5 EV रखा है। 

इस कार को जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के अधिकारी ने बताया कि यह कार पांच रंगों में उपलब्ध होगी।

इस कार का व्हीलबेस 3000mm है। इसमें 6 एयरबैग, एक वर्चुअल इंजन साउंड सिस्टम, एक इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, सभी चार डिस्क ब्रेक और मल्टी टक्कर-परिहार ब्रेक शामिल होंगे। 

Hyundai Ioniq 5 EV सिर्फ 18 मिनट में चार्ज हो जाती है। यह चार्जिंग स्टेशन पर समय बचाने के लिए 400V और 800V मल्टी-चार्जिंग सिस्टम से लैस होगा। 

यह 72.6 kWh की हाई-पावर बैटरी द्वारा संचालित है। यह एक बार चार्ज करने पर 631 किमी तक चल सकती है।

इसमें ब्लूलिंक सर्विसेज और कनेक्टेड सॉल्यूशंस जैसे वॉयस असिस्टेंट, रिमोट सर्विसेज, एसओएस/इमरजेंसी सर्विसेज, लो टायर प्रेशर नोटिफिकेशन और लोकेशन जैसी कई सुविधाएं होंगी। 

इस इलेक्ट्रिक कार प्रीमियम EV सेगमेंट में लॉन्च किया जाएंगे। लॉन्च होने पर इस कार की कीमत 44.95 लाख रुपये होने वाली है।