VehicleMech

2022 में इन 5 नई कारों ने सबको अपना दीवाना बनाया

On 22 Dec, By Sahil

2022 में इंडियन कार मार्किट में कई नई गाड़ियां लॉन्च हुईं। इंडियन कार मार्किट अब कोरोना की चपेट से बाहर आ गया है।

2022 खत्म होते होते सेमीकंडक्टर चिप्स का संकट भी कम हो गया है। इससे कार निर्माताओं के लिए नए वाहन लॉन्च करना आसान हो गया है।

आज हम इस स्टोरी के जरिए आपको इंडियन कार मार्किट में हाल के दिनों में लॉन्च हुए 5 बेहतरीन कारों के बारे में बताएंगे।

इस साल मारुति सुजुकी ने हमेशा की तरह बजट सेगमेंट में गाड़ियां लॉन्च कीं और SUV सेगमेंट में भी दो कारें लॉन्च की गईं।

उसके बाद, टाटा मोटर्स ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में दो सस्ती ई-कारें लॉन्च कीं  और महिंद्रा ने भी एसयूवी लॉन्च की। 

इस साल टाटा ने टियागो इलेक्ट्रिक कार पेश की है। यह कार 10 लाख रुपये के अंदर आती है। इस कार की कीमत 8.49 लाख रुपये है।

Tata Tiago EV

मारुति और टोयोटा ने मिलकर दो कारों को हाइब्रिड इंजन के साथ पेश किया है। इन दोनों कारों के नाम मारुति ग्रैंड विटारा और टोयोटा अर्बन क्रूजर हाईराइडर हैं।

Maruti Suzuki Grand Vitara

इस साल कंपनी ने स्कॉर्पियो एन कार का नया मॉडल पेश किया है। लॉन्च के बाद से ही यह कार देश में काफी लोकप्रिय हो गई है।

Mahindra Scorpio N

सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की कारें परफॉर्मेंस के मामले में पिछड़ जाती हैं। इसलिए Mahindra कंपनी ने इस सेगमेंट में एक दमदार SUV लॉन्च की है।

Mahindra XUV300 TurboSport

Kia ने EV6 को इसी साल भारत में लॉन्च किया है। यह एक हाई-रेंज इलेक्ट्रिक कार है। इसमें कंपनी ने 77.4 kWh कैपेसिटी की बैटरी उपलब्ध कराई है।

Kia EV6