इस इंडियन कार कंपनी ने Tata, Maruti और Hyundai को पछाड़ा

Publish On 09/02/2023, By Adminsahil

पिछले कुछ महीनो में ऑटो सेक्टर में महिंद्रा की बिक्री में जबरदस्त उछाल आया है। इस मार्केट में कंपनी के सितारे चमक चुके हैं। 

महिंद्रा ने अपने प्रतिस्पर्धियों से एक पैर आगे है। जनवरी 2023 में Mahindra की गाड़ियों की बिक्री में बड़ा उछाल आया है। 

जनवरी 2023 में महिंद्रा बिक्री के मामले में चौथे स्थान पर है। लेकिन इसने मारुति, हुंडई और टाटा जैसी कंपनियों को सेल ग्रोथ के मामले में पीछे छोड़ दिया है।

उन तीन कंपनियों की कंबाइंड सेल ग्रोथ रेट महिंद्रा की तुलना में कम है। एनुअल बेसिस पर महिंद्रा की सेल में 65.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

मारुति सुजुकी ने जनवरी 2023 में 1,47,348 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल से इस साल कंपनी के बिक्री में 14.29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

Hyundai ने जनवरी 2023 में 50,106 यूनिट्स की बिक्री की। पिछले साल से इस साल कंपनी के बिक्री में 13.82 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

टाटा कंपनी ने जनवरी 2023 में कुल 47,987 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल से इस साल कंपनी के बिक्री में 17.68 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

महिंद्रा ने जनवरी 2023 में कुल 33,040 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल से इस साल कंपनी के बिक्री में 65.50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।